रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर निवासी युवती ने बाइक सवार युवकों पर उसका अपहरण कर गैंगरेप किए जाने का आरोप लगा शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार वह अपने साथियों संग गदरपुर के पास रिंग रोड घूमने गई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे तीन बाइक सवार युवक उसे डरा धमकाकर अपने साथ ले गए। युवकों ने उसके साथियों को तो रस्ते में छोड़ दिया उसे जंगल में लेजाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले में तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।






