नशे की लत में बना दिया चोर, घर से चुराई लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस,आरोपी गिरफ्तार…

Spread the News

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का कोतवाली डालनवाला पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी की लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है, जिसके खिलाफ पहले भी 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

24 जुलाई को शैलेन्द्र सिंह त्यागी निवासी इंदर रोड डालनवाला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने निजी काम से घर से बाहर गए हुए थे। 23 जुलाई को जब वह अपने घर वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनके घर की अलमारी का सेफ टूटा हुआ था और सेफ से उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर व कारतूस और नकदी गायब थी। जिन्हें किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली डालनवाला पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी जुटाई।

जिसके बाद 24 जुलाई को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बलबीर रोड पानी की टंकी निकट रैन बसेरा के पास मोहिनी रोड की तरफ से नदी के किनारे बने रास्ते पर एक व्यक्ति बलबीर रोड की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर वापस पीछे मुड़कर भागने लगा। संदिग्धता के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम हसनैन उर्फ राजा बताया। आरोपी की तलाशी में उसके पास से स्वदेशी रिवाल्वर और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद रिवॉल्वर के संबंध में पूछताछ में आरोपी ने उसे इंदर रोड स्थित एक घर से चोरी करना बताया, जिस पर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी हसनैन उर्फ राजा द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है और अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में उसे घर से रिवाल्वर, जिंदा कारतूस और कुछ नकदी मिली थी। घटना में प्राप्त नकदी को आरोपी ने नशे की पूर्ति में खर्च कर दिया और रिवाल्वर और कारतूस से लोगों को डराने-धमकाने के लिए उसे अपने पास रखा लिया था। आरोपी चोरी की किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। साथ ही आरोपी पहले भी चोरी व अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है,जिसके खिलाफ पूर्व में 10 मामले पंजीकृत हैं।

-नरेंद्र गहलावत,कोतवाली डालनवाला प्रभारी-

  • Related Posts

    मरियम पेरामेडिकल कॉलेज विवाद,संस्थापक पक्ष ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मरियम पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मरियम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल और थाना मुखानी में…

    शादी से किया इनकार तो प्रेमिका ने कोतवाली में ही प्रेमी को चप्पल से पीटा….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले की बाजपुर कोतवाली में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवती युवक को चप्पलों से पीटने लगी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग…