छात्रों ने निकाली केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पुतले की शव यात्रा, पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच हुई तीखी झड़प….

Spread the News

हल्द्वानी। दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध की आग अब उत्तराखंड में भी धधकने लगी है। शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों ने घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके पुतले की शव यात्रा निकाली। इस दौरान तिकोनिया चौराहे पर तैनात भारी पुलिस बल द्वारा रोके जाने पर पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में डीएम कार्यालय पहुंचे छात्रों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    राधा-कृष्ण के भजनों से गूंजा जज फार्म, धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्म की छठी.Video…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जन्माष्टमी के छठे दिन ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं…

    सैनिक सम्मान पर कांग्रेस का वार, बल्यूटिया बोले- शहीद परिवारों का हक लौटाए सरकार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। भाजपा के पूर्व सैनिक सम्मान समारोह के बीच कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और आश्रितों को 10…