नैनीताल घूम कर वापस लौट रहे पर्यटकों का वाहन गिरा खाई में, दो गंभीर…..

Spread the News

नैनीताल। लखनऊ से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों का वाहन वापस लौटते समय गहरी खाई में गिर गया। हादसे से पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार नैनीताल से वापस लौटते समय पर्यटकों का टवेरा वाहन संख्या यूके 04 टीबी 3870 ज्योलीकोट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में टवेरा सवार छह लोग घायल हो गए जिनमें से चालक संग्राम सिंह और निखिलेंद्र सिंघल की हालत गम्भीर बनी हुई है जबकि अन्य पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है।

  • Related Posts

    मछली बेचने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र को उम्रकैद…..

    Spread the News

    Spread the Newsचार साल पुराने हत्याकांड में अदालत का फैसला, दोनों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना रुद्रपुर। किच्छा में मछली बेचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के…

    राधा-कृष्ण के भजनों से गूंजा जज फार्म, धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्म की छठी.Video…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जन्माष्टमी के छठे दिन ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं…