लालकुआं काठगोदाम फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत……

Spread the News

हल्द्वानी। लालकुआं गौलापार बाईपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। घायल का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शनिवार रात लगभग 10 बजे तीन पानी के निकट फ्लाईओवर पर लालकुआं की और से आ रही स्कॉर्पियो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो (यूके 04 यू 7275) बरेली (उत्तर प्रदेश) से ज्योलीकोट की ओर जा रही थी, जबकि स्कूटी (यूके 06 एएल 3477) पर सवार युवक फ्लाईओवर पर थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में राहुल राजपूत पुत्र किशन पाल निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल, शिवम पुत्र बाबूराम निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल तथा अंशु आर्या पुत्र पंकज आर्या निवासी बिंदुखत्ता, लालकुआं की मौत हो गई।

वहीं आदि टम्टा पुत्र रविंद्र प्रसाद निवासी टाटा मोटर्स के पास, हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां सुशीला तिवारी अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सिटी अमित सैनी ने बताया कि डायल-112 पर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक घायल को स्थानीय लोगों ने पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया था, जबकि अन्य घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। तीन युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने भी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर पर स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर से यह भीषण हादसा हुआ है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…