भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस ने दबोचा,नाबालिग का गर्भपात कराने और महिलाओं का शोषण किए जाने का है आरोप……

Spread the News

नैनीताल। नाबालिग का गर्भपात कराने और महिलाओं का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार देर रात पुलिस ने नरेश पांडे को उसके घर से उठा लिया। उस पर पाक्सो, नाबालिग का गर्भपात कराने, महिलाओं का शारीरिक शोषण करने जैसे गंभीर आरोप हैं।

नैनीताल के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर शारीरिक शोषण, दबाव बनाकर गर्भपात कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस संबंध में मल्लीताल कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले नरेश पांडे की अग्रिम जमानत याचिका निचली अदालत और बाद में उत्तराखंड हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। पिछले कुछ समय से आरोपी इलाके में दिखाई नहीं दे रहा था।

मंगलवार रात को आरोपी के घर में होने की सूचना पर पुलिस टीम उसके घर पहुंची। एक घंटे तक हुए हंगामे के बाद पुलिस उसे हिरासत में अपने साथ ले गई।

आरोपी ने पुलिस पर उसके परिजनों को पीटने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है।

  • Related Posts

    महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से मची अफरा-तफरी, भूत-प्रेत की अफवाह से फैली सनसनी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़…

    13 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में पिता समेत दो गिरफ्तार, शव नहर में फेंकने का आरोप…..

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी…