गौला पुल से नदी में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस व SDRF की टीम……

Spread the News

हल्द्वानी। गौला पुल पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में युवक को ढूंढने के लिए अभियान शुरू किया। बीते दिनों हुई बारिश के कारण पुल के नीचे नदी में पानी एकत्रित हो गया है जिसके कारण युवक को ढूंढने में परेशानी हो रही है। इस बीच मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने भी नदी में युवक की खोज शुरू कर दी है।खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान और छलांग के कारणों का पता नहीं चल सका था। पुलिस का सर्च अभियान लगातार जारी है। युवक के मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

  • Related Posts

    कोश्यारी के बाद ऐरी की दस्तक, बल्यूटिया के घर पहुंची सियासत; हल्द्वानी में नए समीकरणों की आहट!

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्द्वानी की सियासत में इन दिनों दीपक बल्यूटिया को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चुनावी सरगर्मियां बढ़ने से पहले जिस तरह एक के बाद एक बड़े…

    डकैती के बाद एक्शन में पुलिस, दिल्ली से किच्छा तक दबिश; चार और गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News10-12 हथियारबंद बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर मचाई थी दहशत, आठ लाख नकदी समेत मोबाइल और जेवर लूटने का आरोप हल्द्वानी। गोरापड़ाव में 19 अगस्त की शाम हुई…