कक्षा में पढ़ रहे छात्र के सिर पर गिरा पंखा, स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप….

Spread the News

रुद्रपुर। कक्षा में पद रहे छात्र के सिर पर अचानक पंखा गिरने से हड़कंप मच गया। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने छात्र के सिर पर टांके लगाए हैं जबकि दूसरे घायल छात्र का भी उपचार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को शहर के एएनझा इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छत पर लगा पंखा अचानक कक्षा में पढ़ रहे छात्र संगम के सिर के ऊपर आ गिरा। हादसे में उसके सिर से काफी खून बहने लगा वहीं एक और अन्य छात्र वैष्णव भी पंखे की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना से कक्ष में अफरा तफरी मच गई। घायल छात्रों को तुरंत जिला अस्पताल लेजाया गया,जहां डॉक्टरों ने संगम के सिर पर टांके लगाए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपति बिंद ने बताया कि हादसा नए भवन में संचालित कक्षा नौ-डी में हुआ। उन्होंने भवन के जर्जर होने की बात से इनकार करते हुए कहा कि पंखा गिरने की घटना सही है। पंखे की रॉड कमजोर थी या कोई बोल्ट निकल गया था, इसकी जांच कराई जाएगी और दोष मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से मची अफरा-तफरी, भूत-प्रेत की अफवाह से फैली सनसनी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़…

    13 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में पिता समेत दो गिरफ्तार, शव नहर में फेंकने का आरोप…..

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी…