पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन,अल्ट्रासाउंड में किशोरी निकली गर्भवती….

Spread the News

रुद्रपुर। शहर निवासी किशोरी के पेट में अचानक से दर्द हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अल्ट्रासाउंड में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मामले में प्राथमिक की दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर निवासी महिला के अनुसार उसकी 13 वर्षीय पुत्री को ट्रांजिट कैंप में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके मुताबिक किशोर ने उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई। बीते कुछ समय से उसकी बेटी के पेट में दर्द की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसके गर्भवती होने का पता चला। परिजनों ने जब बेटी पूछताछ की तो उसने किशोर के संबंध की बात बताई।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने किशोर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। किशोर से पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन खतौनी भी होगी मान्य- जिलाधिकारी, बेवजह तहसील भेजने पर रोक…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से स्वयं डाउनलोड…

    जबरदस्ती का विरोध करने पर हुई थी युवती की ह**या, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News200-250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक, डंपर से आला कत्ल और मृतका का बैग बरामद काशीपुर। धनौरी पट्टी, रामनगर रोड किनारे 20 अगस्त की…