हल्द्वानी: (कुमाऊं प्रीमियर लीग)-320 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, 8 मार्च को होगी टीम घोषित होगी टीम

हल्द्वानी। बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग के दूसरे दिन रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में उत्तराखंड के सभी जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। आज हुए ट्रायल में गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के खिलाड़ी पहुंचे। कुल 200 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 18 वर्ष से कम आयु  होने के कारण कुछ खिलाड़ियों के फॉर्म निरस्त कर दिए गए। इसके बाद 165 खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने खेल का प्रदर्शन किया।

दो राउंड में हुए ट्रायल

खिलाड़ियों का चयन दो राउंड के ट्रायल के आधार पर किया गया। 8 मार्च को बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के इंस्टाग्राम पेज पर चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी।

15 मार्च को होगी जर्सी लॉन्च

क्लब के आयोजक वीरू कालाकोटी ने बताया कि 1 और 2 मार्च को कुल 450 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 320 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। चयनित खिलाड़ियों की टीम की घोषणा के बाद 15 मार्च को वॉकवे मॉल, फॉर्च्यून होटल हल्द्वानी में जर्सी लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर चयनकर्ता शंकर लाल आर्य, किशन पाल, आनंद देव, महेश बिष्ट, दिनेश यादव, सुनील कुमार भट्ट, दिनेश रावत, विजय बिष्ट और निर्णायक त्रिभुवन नितवाल व तालिब खान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…