हल्द्वानी में तेज रफ्तार का आतंक,शराब के नशे में धुत चालक ने चार को रौंदा….

Spread the News

हल्द्वानी। शराब के नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को रौंदा दिया। घटना के बाद आक्रोशित जनता ने कार चालक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार की रात तेज रफ्तार कार ने मुखानी से लेकर जेल रोड तक चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल महिला का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बाद में जेल रोड चौराहे पर कार पोल से टकराकर रुक गई। जहां गुस्साए लोगों ने चालक की को धुनाई कर दी।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब नौ बजे मुखानी निवासी पंकज शराब के नशे में ऊंचापुल की ओर से कालाढूंगी रोड होते हुए शहर की तरफ तेज रफ्तार में कार चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुखानी चौराहे से कालाढूंगी चौराहे के बीच चालक ने तेज रफ्तार में कार दौड़ाते हुए सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए।

 

इसके बाद आरोपी जेल रोड तिराहे से आगे कालू सिद्ध बाबा मंदिर की ओर पहुंचा, जहां सड़क किनारे जा रही एक महिला को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

महिला को टक्कर मारने के कुछ ही क्षण बाद चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने चालक को कार से बाहर निकालकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह चालक को भीड़ के चंगुल से बचाया।

पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। आरोपी की पहचान मुखानी निवासी पंकज के रूप में हुई है। पुलिस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन खतौनी भी होगी मान्य- जिलाधिकारी, बेवजह तहसील भेजने पर रोक…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से स्वयं डाउनलोड…

    जबरदस्ती का विरोध करने पर हुई थी युवती की ह**या, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News200-250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक, डंपर से आला कत्ल और मृतका का बैग बरामद काशीपुर। धनौरी पट्टी, रामनगर रोड किनारे 20 अगस्त की…