बेटी का वैवाहिक जीवन खराब होने से नाराज शाहनवाज़ ने कर दी मुहिद की हत्या….

Spread the News

हरिद्वार। जिले के भगवानपुर क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के महज 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 26.06.2026 को थाना भगवानपुर क्षेत्र के हल्लूमाजरा चौक स्थित गुफरान चिकन सेंटर के समीप एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रुड़की भेजा दिया।

मामले में प्राप्त तहरीर एवं साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 27.06.2026 को मु0अ0सं0 260/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस इनपुट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार जांच की गई। पुलिस के अथक प्रयासों से घटना के मात्र 48 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी शहनवाज पुत्र मीरू निवासी बड़ीवाला, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) ने बताया कि उसकी पुत्री का प्रेम विवाह उसके सगे भांजे मुफीद के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और तलाक की स्थिति उत्पन्न हो गई।

आरोपी अपनी पुत्री का वैवाहिक जीवन टूटने और उसके भविष्य को लेकर अत्यधिक आक्रोशित था। वह अपनी पुत्री का जीवन बर्बाद होने के लिए मृतक मुफीद को जिम्मेदार मानता था। इसी रंजिश के चलते उसने पूर्व नियोजित योजना बनाई, भगवानपुर पहुंचकर एक चाकू खरीदा और मौका मिलते ही मुफीद पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू तथा घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद कर लिए हैं। बरामदगी के आधार पर अभियोग में आवश्यक धाराओं की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*मृतक का विवरण*

मुफीद पुत्र मतलूब निवासी रोलाहेड़ी, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार

*नाम पता आरोपित*

शहनवाज पुत्र मीरू निवासी बड़ीवाला, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) उम्र 50 वर्ष

  • Related Posts

    ऑनलाइन खतौनी भी होगी मान्य- जिलाधिकारी, बेवजह तहसील भेजने पर रोक…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से स्वयं डाउनलोड…

    जबरदस्ती का विरोध करने पर हुई थी युवती की ह**या, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News200-250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक, डंपर से आला कत्ल और मृतका का बैग बरामद काशीपुर। धनौरी पट्टी, रामनगर रोड किनारे 20 अगस्त की…