SOG व चोरगलिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 08 तमन्चों और 10 जिंदा कारतूसों के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के दिशा-निर्देशन में जनपद में अपराधियों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत चोरगलिया थाना पुलिस और SOG* की संयुक्त टीम दिनांक 27.06.2026 को चोरगलिया क्षेत्र के MVR गेट पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान मुखबिर की पुख्ता सूचना पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते के पास से एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्त के बैग से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद किया गया है। जिसके आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में FIR संख्या- 30/2026, धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

रियासत पुत्र रईस अहमद (उम्र: 30 वर्ष) निवासी: ग्राम व पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर।

*बरामदगी:-*

02 अदद देशी तमन्चा (12 बोर) मय 06 जिंदा कारतूस

06 अदद देशी तमन्चा (315 बोर) मय 04 जिंदा कारतूस

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास, उसका बैकग्राउंड और हथियारों के सोर्स व सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन खतौनी भी होगी मान्य- जिलाधिकारी, बेवजह तहसील भेजने पर रोक…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से स्वयं डाउनलोड…

    जबरदस्ती का विरोध करने पर हुई थी युवती की ह**या, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News200-250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक, डंपर से आला कत्ल और मृतका का बैग बरामद काशीपुर। धनौरी पट्टी, रामनगर रोड किनारे 20 अगस्त की…