हल्द्वानी: क्रेशर द्वारा किराया घटाने पर डंफर एसोसिएशन में उबाल, वाहन रोक किया प्रदर्शन

Spread the News

हल्द्वानी। क्रेशर स्वामियों द्वारा खनन वाहनों का किराया कम किए जाने के खिलाफ डंफर एसोसिएशन और गौला खनन संघर्ष समिति द्वारा एक स्टोन क्रेशर से वाहनों की निकासी रोककर जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को रेट कम किए जाने के विरोध में डंफर एसोसिएशन और गौला खनन संघर्ष समिति ने इंदिरा नगर और वाला चौकी गेट बंद करा दिए। जिससे वाहन गौला में ही खड़े रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने कहा कि जब तक हमे सही दाम नहीं मिलेंगे तब तक गाड़ियां बाहर नहीं निकाली जाएंगी।गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पम्मी सैफी ने इस विषय पर प्रशासन से जल्द से जल्द वर्ता  करने की मांग की है। बताया कि पूर्व में हमे 30 रूपये प्रति क्विंटल का रेट दिया जाता था जिसे घटा कर अब 28 रूपये कर दिया गया है। डंपर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मठपाल ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती तब तक हम इसी तरह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे। प्रदर्शन में दौरान पृथ्वी पाठक महामंत्री डंपर एसोसिएशन, इंदर बिष्ट, पंकज पांडे, हरीश भट्ट, नवीन दानी, कंचन, नासिर, परवेज, उमेश भट्ट, अमन मिकरानी, अरशद अंसारी, जगजीत सिंह, इंदर सिंह आदि रहे।

 

 

  • Related Posts

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…