दीवार फांदकर आँगन से महिला के कपड़े चुराने वाला सनकी निकेत गिरफ्तार, चोरी के कपड़े बरामद..देखें video..

Spread the News

हल्द्वानी। रात के अंधेरे में दीवार फांदकर महिला के कपड़े चुराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 23.06.2026 को महेश नगर, नवाबी रोड निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 19.06.2026 की रात्रि लगभग 03:23 बजे *एक अज्ञात व्यक्ति उनके मकान की दीवार फांदकर परिसर में घुस आया तथा बाहर सूख रहे महिला के कपड़े चोरी* कर ले गया। *घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

*मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* द्वारा *महिला की गरिमा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल अभियोग पंजीकृत* कर आरोपी की पहचान एवं शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में *एफआईआर संख्या- 209/2026, धारा 305(ए)/331(2) बीएनएस* के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। सीसीटीवी फुटेज एवं वायरल वीडियो के आधार पर आज दिनांक 24.06.2026 को टैगोर पब्लिक स्कूल के पास स्थित क्रिकेट मैदान, पंचायतघर रोड से आरोपी निकेत सिंह बिष्ट, उम्र- 34 वर्ष, पुत्र- खीम सिंह बिष्ट, निवासी- समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा मुखानी को गिरफ्तार* कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े बरामद कर लिए गए।

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में रैली के माध्यम से 2027 के चुनाव का शंखनाद कर गए खड़गे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रामलीला मैदान हल्द्वानी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस और बीजेपी पर वार करते हुए…

    धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर,14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित…….

    Spread the News

    Spread the News*लगभग 304 नाली भूमि पर कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के उल्लंघन मिले* हल्द्वानी/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा लागू सख्त भू कानून के तहत नैनीताल जिले में…