मीरा मार्ग स्थित जूतों के शोरूम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू…. 

Spread the News

हल्द्वानी। मीरा मार्ग स्थित जूतों के शोरूम में मंगलवार रात लगभग 10:45 बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के मुताबिक मीरा मार्ग में सुमेर सिद्दीकी पुत्र मतीन सिद्दीकी का माशा शूज के नाम से जूतों का शोरूम है। मंगलवार रात अचानक दुकान से धुंआ उठता देख लोगों ने शोरूम स्वामी को आग लगने की सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक शोरूम का सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। वहीं आग से आंखों के नुकसान की आशंका है।

  • Related Posts

    KVM स्कूल में लगी भीषण आग, प्रांगण में खड़ी 2 बसें भी चढ़ी आग की भेंट……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के बीचों बीच हीरा नगर स्थित प्रतिष्ठित केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई। लगभग 7:00 बजे लगी आग नहीं देखते…

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…