हल्द्वानी। शहर के बीचों बीच हीरा नगर स्थित प्रतिष्ठित केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई। लगभग 7:00 बजे लगी आग नहीं देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया।
आग की लपटों ने स्कूल की इमारत के साथ-साथ स्कूल प्रांगण में खड़ी दो बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर जाबु पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि जनरेटर से बड़की चंगाई नहीं देखते ही देखते विकराल आग का रूप धारण कर लिया। आग से होने वाले नुकसान का भी अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। परिसर में कितना नुकसान हुआ है इसका भी अभी अनुमान नहीं लगाया जा सका है। आग लगने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी भी मौके पर पहुंच गए।





