सहकर्मियों की शरारत ने ली समीर की जान,एयर प्रेशर पाइप से पेट में भरी हवा से फटी आंते…..

Spread the News

नोएडा। रबूपुरा में सहकर्मियों की शरारत के कारण फैक्ट्री कर्मी की आंत फट गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सहकर्मियों ने एयरप्रेशर से फैक्ट्री कर्मी समीर के पेट में हवा भर दी। आंत फटने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव को यहां कुंडा लाकर दफन किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपी सहकर्मी काशीपुर निवासी दिलशाद और जीशान को गिरफ्तार कर लिया है।

यमुना सिटी के रबूपुरा में सेक्टर-29 में स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में 16 जून की सुबह तीन सफाई कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। तीनों काशीपुर के रहने वाले थे। घटनाक्रम के अनुसार कंपनी में झाड़ू लगा रहा था। वहीं दूसरा सहकर्मी दिलशाद एयर प्रेशर से हवा डाल रहा था। जीशान भी वहीं मौके पर मौजूद था। इसी दौरान दिलशाद को शरारत सूझी और उसने समीर के गुदा द्वार पर प्रेशर पाइप लगाकर हवा भरनी शुरू कर दी। देखते ही देखते समीर चीखने लगा और उसके गुप्तांग से खून बहने लगा। खून बहते देख दोनों घबरा गए और तत्काल सुपरवाइजर को जानकारी दी। समीर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एयर प्रेशर के कारण समीर की आंत फट गई थी, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव से पहले कैंप कार्यालय में धारदार हथियार मिलने से हड़कंप….

    Spread the News

    Spread the Newsप्रचार कार्यालय में तोड़फोड़ और वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप, पुलिस जांच में जुटी; एसपी सिटी बोले—लिंगदोह के नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी…

    टांडा रोड पर रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की दर्दनाक मौ****

    Spread the News

    Spread the Newsएस बैंड के पास बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, सड़क किनारे अचेत मिले रुद्रपुर के दोनों युवक; अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित हल्द्वानी। टांडा रोड पर…