खोया बैग पाकर खिला श्रद्धालु का चेहरा, नैनीताल पुलिस का जताया आभार….

Spread the News

नैनीताल। कैंची धाम घूमने आए श्रद्धालु अमन का बैग कैंची क्षेत्र में कहीं खो गया था। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फाइल एवं दो मोबाइल फोन रखे हुए थे। बैग खो जाने से अमन काफी परेशान थे।

उनकी परेशानी समझ यातायात पुलिस में तैनात *चालक हेड कांस्टेबल हरीश नाथ* द्वारा तत्परता दिखाते हुए बैग की खोजबीन की गई। काफी प्रयासों के बाद बैग को सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी अमन को सुपुर्द किया गया।

बैग में मौजूद सभी दस्तावेज, फाइल एवं दोनों मोबाइल फोन सुरक्षित पाए गए। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर अमन ने यातायात पुलिस एवं हेड कांस्टेबल हरीश नाथ का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…