दो कारों के आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत,3 घायल……

Spread the News

कालाढूंगी। नैनीताल जिले के कालाढूंगी में वन निगम कार्यालय के समीप दो कारों की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे कई जिंदगियां बच सकीं।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 6:10 बजे डायल-112 पर सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर वाहन संख्या यूके-04 एएम-8740 किया सोनेट और यूके-04 एस-2977 ऑल्टो-800 की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर फंस गए।

पुलिस, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल शुभम सामन्त (30) निवासी रामपुर चकलुवा को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल कमल मिश्रा, हर्षित अधिकारी और नरेंद्र अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी तेज थी कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    मुर्गा गाड़ी की आड़ में हो रही थी चरस तस्करी का पुलिस व ANTF टीम ने किया पर्दाफाश…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश* लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान…

    अवैध रेंटल बाइकों पर प्रशासन की सख्ती, 74 वाहनों का चालान 2 सीज….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में बिना वैध परमिट संचालित हो रही रेंटल बाइकों और व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। उच्च न्यायालय के…