रामनगर। मंगलवार को पानी लेने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ जंगल की और भाग गया। घायल को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज स्थित चोपड़ा गांव में हाथियों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। हाथी ने गांव में आने वाली पानी की कई लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। ऐसे में तेज समस्या उत्पन्न होने पर ग्राम चौपड़ा निवासी 42 वर्षीय उमा देवी पत्नी भुवन चंद मंगलवार 16 जून की दोपहर तीन महिलाओं के साथ घर के पीछे टैंकी से पानी भरने गई थी। इसी बीच झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उमा पर हमला कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।





