गर्जिया मंदिर दर्शन को आई युवती की कोसी में डूबने से मौत…… 

Spread the News

रामनगर। गर्जिया देवी मंदिर में दर्शनों को आई 24 वर्षीय युवती की मंदिर के निकट नहाने के दौरान डूब कर मौत हो गई। परिजन युवती लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार ठाकुरद्वारा में शनिवार को भागवत कथा का समापन होने रविवार को ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर ग्रामीण भागवत कथा का जल विसर्जित करने गर्जिया मंदिर पहुंचे थे। जल विसर्जित करने के बाद सभी लोग कोसी में स्नान करने लगे। इसी दौरान 24 वर्षीय निशु पुत्री होराम सिंह अचानक गहरे पानी में डूबने लगी। जब तक कोई उसे बचा पता वह गहरे पानी में डूब गई। पानी में काफी देर ढूंढने के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। आनन-फानन में परिजन उसे रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्रत का दो भाइयों की इकलौती बहन थी और और स्नातक की पढ़ाई पूर्ण कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…