उत्तराखंड: विधानसभा में बागजाला को राजस्व गाँव बनाने के मुद्दे को मजबूती से रखने पर, ग्रामवासियों ने किया विधायक का अभिवादन।

Spread the News

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश द्वारा उत्तराखंड विधानसभा में बागजाला को राजस्व गाँव बनाए जाने के मुद्दे को मजबूती से रखे जाने पर बागजाला के ग्रामवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका अभिवादन किया तथा धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। बागजाला ग्रामवासियों ने विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम बागजाला वासियों की पीड़ा को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र की जनता आजीवन आपकी आभारी रहेगी। ग्रामीणों ने गांव की अन्य समस्याओं से भी विधायक  को अवगत कराया। विधायक ने ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा बागजाला के लोगों के साथ खड़े रहेंगे तथा उनके हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। कहा कि ग्राम बागजाला को राजस्व ग्राम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर बागजाला जनकल्याण समिति के संरक्षक इंदर पाल आर्य, अध्यक्ष कैलाश चंद, सचिव चंद्र प्रकाश, कोषाध्यक्ष दया किशन सहित जगदीश आर्य, रमेश, कैलाश आर्य, मोहन राम, वीर सिंह, हयात सिंह, कुंदन सिंह, कैलाश नेगी, त्रिलोचन जोशी, सूबेदार रमेश प्रसाद, मनीराम, दीवान राम, खीम राम, मोहन राम, धर्म सिंह, पान सिंह, राम सिंह, योगेश आर्य, पूरन चंद्र, उमेद राम, कैलाश नेगी, मनीष गुप्ता, हरकेश आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…