मौत से आंख मिलकर चमोली के माणा गांव से लौटे, नैनीताल के दो भाई

हल्द्वानी। चमोली जिले के माणा गांव में शुक्रवार की सुबह  बर्फ का पहाड़ टूटने से 55 लोग बर्फ में फंस गए थे। जिसमें नैनीताल जिले के दो भाई भी थे। नरेश बिष्ट और दीक्षित बिष्ट दोनों ही नैनीताल जिले के रहने वाले हैं और चमोली के माणा गांव में नौकरी करते हैं। नरेश बिष्ट के पिता धन सिंह बिष्ट का कहना है, कि उनकी बात शुक्रवार शाम 8 बजे नरेश से हुई तो नरेश ने अपना हाल-चाल उनको बताया। उनका कहना है कि मेरा बेटा और भतीजा दोनों ही ठीक है दोनों ही आर्मी अस्पताल में भर्ती है।

नरेश की मां दुर्गा ने बताया कि हमारा बेटा बिल्कुल ठीक है और भतीजे से भी बात हुई है दोनों ही बिल्कुल ठीक है।  ईष्ट देवता के आशीर्वाद से आज हमारे दोनों बच्चे बिल्कुल ठीक हैं।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…