भैंस चोरी प्रकरण में पीड़ित ने खाया जहर, मचा हड़कंप….

ऊधमसिंहनगर। जिले के गदरपुर (बमनपुरी गांव) में हुई भैंस चोरी के मामले में पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर पीड़ित राजेंद्र सिंह ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर पीड़ित को स्थानीय अस्पताल से हायर सेंटर (उच्च चिकित्सा संस्थान) रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मई 2026 में ग्राम बमनपुरी निवासी राजेंद्र सिंह के आंगन से तीन कीमती भैंसें चोरी हो गई थीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई। मामले में गदरपुर पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने जांच करते हुए रामपुर बॉर्डर से दो आरोपियों साईन खान और छुन्नन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन और 75,000 रुपये नकद बरामद किए थे।

पुलिस के अनुसार चोरों ने भैंसों को मुरादाबाद बाजार में बेच दिया था लेकिन ग्रामीण पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं थे उनका कहना था कि लाखों की भैंसों के बदले पुलिस सिर्फ 75 हजार रुपये की बरामदगी दिखा रही है, जो कि पूरी क्षतिपूर्ति नहीं है। मामले में ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। SSP ने मामले की जांच सीओ बाजपुर प्रशांत कुमार को सौंपी थी।

पीड़ित द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है वहीं इस घटना के बाद पुलिस महक में भी हड़कंप मचा हुआ है।

  • Related Posts

    भोजपत्र पर शोध ने दिलाया सम्मान, डॉ. खष्टी डसीला बनीं उत्तराखंड का गौरव

    UCOST यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड-2026 से सम्मानित, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं 19 शोधपत्र हल्द्वानी। हिमालयी जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कर उत्तराखंड…

    देवभूमि पर टिप्पणी से भड़की करणी सेना, अखिलेश यादव का फूंका पुतला…

    राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग, उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया कहने का लगाया आरोप हल्द्वानी। उत्तराखंडवासियों को कथित तौर पर घुसपैठिया कहने के विरोध में करणी सेना युवाशक्ति…