मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर तालिब और नौगजा गिरफ्तार, दो की तलाश में जुटी पुलिस…….

Spread the News

काशीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को छोरी के समान वह एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस चोरों के दो और साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

दिनांक 26.05.2026 की रात्रि में कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में नागन शक्ति मंदिर तथा दिनांक 31.05.2026 की रात्रि में नागनाथ मंदिर एवं गंगे बाबा मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में नागनाथ मंदिर के पुजारी गणेश नाथ महंत, गंगे बाबा मंदिर के संरक्षक राजेश शर्मा एवं नागन शक्ति मंदिर के सचिव अभिषेक कम्बोज द्वारा कोतवाली काशीपुर में तहरीर दी गई।

तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में FIR संख्या 213/26, 214/26 एवं 215/26 धारा 305(D) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए।

मंदिरों में लगातार हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित कर घटनाओं के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया तथा सर्विलांस एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से गहन जांच की गई।

दिनांक 06.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा शातिर चोर तालिब हुसैन को नौगजा पुलिया के पास से चोरी के माल एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने साथियों सन्नी एवं मोईन के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना तथा चोरी का सामान कबाड़ी जलीश अहमद को बेचना स्वीकार किया गया।

अभियुक्त तालिब हुसैन की निशानदेही पर कबाड़ी जलीश अहमद को भी उसकी कबाड़ की दुकान से चोरी का माल बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त तालिब हुसैन वर्ष 2022 में थाना रामनगर से चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

*बरामदगी का विवरण*

➡️ नकदी ₹15,420/-

➡️ नाग प्रतिमा – 02 अदद

➡️ कलश – 02 अदद

➡️ पीले रंग की गदा – 01 अदद

➡️ त्रिशूल – 03 अदद

➡️ गुंबद में लगने वाले पीले धातु के कलश – 02 अदद

➡️ घंटियां – 17 अदद

➡️ चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. तालिब हुसैन पुत्र इरफान अली निवासी रेलवे लाइन, रेलवे पड़ाव, रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 25 वर्ष (चोर)

2. जलीश अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी कुमाऊं कॉलोनी, कचनालगाजी, काशीपुर, उम्र 33 वर्ष (कबाड़ी)

*वांछित अभियुक्त*

1. सन्नी पुत्र गोविंद सिंह निवासी रेलवे पड़ाव, रामनगर

2.मोईन निवासी पूछड़ी, रामनगर

  • Related Posts

    शादी से किया इनकार तो प्रेमिका ने कोतवाली में ही प्रेमी को चप्पल से पीटा….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले की बाजपुर कोतवाली में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवती युवक को चप्पलों से पीटने लगी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग…

    पुलिस महकने में बड़ा फेरबदल, निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के हुए तबादले….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। SSP ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। पुलिस…