उधमसिंहनगर। SSP अजय गणपति के सख्त निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बाजपुर पुलिस ने महज तीन घंटे में बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 06.06.2026 को बाजपुर निवासी मोबीन अहमद पुत्र मोहम्मद यामीन द्वारा कोतवाली बाजपुर को उसकी बाइक चोरी होने की सूचना दी गई। मोबीन ने बताया कि उसने आयुष्मान अस्पताल बाजपुर के बाहर अपनी बाइक HF Deluxe संख्या UK18A-0797 खड़ी की थी। जब वह अस्पताल से बाहर आए तो उन्हें अपनी बाइक नहीं मिली।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली बाजपुर में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन कर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना दर्ज होने के मात्र 03 घंटे के भीतर अभियुक्त अजय उर्फ हरीश(23) निवासी बाजपुर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित लेवड़ा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।





