ऑपरेशन प्रहार के तहत एएनटीएफ एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 10 लाख की चरस के साथ दो गिरफ्तार…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। मुख्यमंत्री धामी के “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान तथा SSP ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन रुद्रपुर वैभव सैनी एवं क्षेत्राधिकारी पन्तनगर डी.आर. वर्मा के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ ऊधम सिंह नगर एवं कोतवाली पन्तनगर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

दिनांक 03.06.2026 को रेलवे फाटक के आगे सैनिक फार्म को जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान अभियुक्त सुमित सिंह चमयाल निवासी चंपावत के कब्जे से 01 किलो 43 ग्राम अवैध चरस तथा अभियुक्त योगेश लमगड़िया निवासी मुक्तेश्वर के कब्जे से 107 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 01 किलो 150 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा थाना पन्तनगर में एफआईआर संख्या 107/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बरामद चरस को नीरज बिष्ट निवासी केदारनाथ, थाना पाटी, जनपद चम्पावत से लाना बताया गया है।

पुलिस द्वारा उक्त तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा सप्लायर एवं अन्य संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा प्रयोग की जा रही मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Related Posts

एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

Spread the News

Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…