स्कूटी की डिग्गी से 2 लाख उड़ाने वाला यूपी का टप्पेबाजी अमर सिंह गिरफ्तार…. 

Spread the News

हल्द्वानी। स्कूटी की डिग्गी से लाखों रुपये चुराने वाले शातिर टप्पेबाज को मुखानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 22 मई 2026 को वादी दीपक शर्मा निवासी गोलापार काठगोदाम ने थाना मुखानी में तहरीर दी कि 20 मई 2026 को किसी अज्ञात चोर ने केएफसी (KFC) के पास खड़ी उनकी स्कूटी (संख्या: UK 04 AB 2807) की डिग्गी तोड़कर उसमें रखे ₹2,00,000 चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर *थाना मुखानी* में *FIR No. 63/26, धारा 305(c) BNS* के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच/तलाशी शुरू की गई।

SSP नैनीताल के निर्देशन में घटना के अनावरण के लिए थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए।

दिनांक 01 जून 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सीसीटीवी सर्विलांस तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर शातिर चोर अमर सिंह(48) पुत्र फूल सिंह, निवासी ग्राम दुल्हापुर बनकट, थाना धानेपुर, जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी की रकम में से ₹20,230 नकद बरामद हुए। उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर अभियुक्त ने बताया कि वह और उसका साथी राजेश कुमार निवासी: मुडाडीहा, थाना धानेपुर, जिला गोंडा, UP योजनाबद्ध तरीके से टप्पेबाजी करते हैं। घटना के दिन राजेश बैंक के बाहर रेकी कर रहा था। जैसे ही वादी दीपक शर्मा बैंक से पैसे लेकर निकले, दोनों ने उनका पीछा किया और मौका पाकर स्कूटी की डिग्गी तोड़कर ₹2 लाख उड़ा दिए।

अभियुक्त ने बताया कि पैसों के बंटवारे को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी, जिसमें से राजेश ₹1,20,000 लेकर फरार हो गया और अमर सिंह को ₹80,000 मिले थे। अमर सिंह के हिस्से के बाकी पैसे उसके पिता के इलाज में खर्च हो गए। पुलिस फरार अभियुक्त राजेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-*

गिरफ्तार अभियुक्त अमर सिंह एक आदतन और शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, लूट और गुंडा एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

  • Related Posts

    भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मौसम विभाग की ओर से 2 सितंबर को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी के बीच जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल…

    कन्वेसिंग के दौरान छात्र नेता व समर्थकों से मारपीट , आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली पहुंचे छात्र….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच मारपीट के आरोप से माहौल गरमा गया है। कोषाध्यक्ष पद के दावेदार छात्र नेता मुकेश पांडे ने अपने…