शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा महंगा, वाहन सीज,चालक मोधवीर गिरफ्तार ….

Spread the News

रामनगर। नशे में वाहन चलाना और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। वाहन चालक के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत drunken driving में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन UK04C-0021 स्कॉर्पियो को सीज कर दिया है।

SSP डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में *यातायात नियमों का उल्लंघन* करने वालों एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो के चालक मोधवीर पुत्र सतनाम सिंह निवासी काशीपुर को शराब के नशे में वाहन चलाने तथा सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने पर चालक का *मेडिकल परीक्षण एवं एल्कोमीटर परीक्षण* कराए जाने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस द्वारा वाहन सीज कर मोधवीर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

  • Related Posts

    कन्वेसिंग के दौरान छात्र नेता व समर्थकों से मारपीट , आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली पहुंचे छात्र….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच मारपीट के आरोप से माहौल गरमा गया है। कोषाध्यक्ष पद के दावेदार छात्र नेता मुकेश पांडे ने अपने…

    मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग सख्त, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ छापेमारी……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र और लालकुआं में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों की…