तिकोनिया स्थित शराब की दुकान में लगी आग, करोड़ों का नुकसान…..

Spread the News

हल्द्वानी। देर रात तिकोनिया स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में भीषण आग लग गई। सड़क से गुजरते लोगों ने जब दुकान से आज की लपटे उठती हुई देखी तो दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल के तीन वाहनों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक दुकान के अंदर भरा हुआ गैस सिलेंडर भी मौजूद था जिसे दमकल कर्मियों ने अपनी जान पर खेल कर बाहर निकाला और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक आग से करोड़ों का माल जलकर राख हो गया वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    बेस अस्पताल की इमरजेंसी में भारी अराजकता, दबंगों द्वारा मारपीट का CCTV वीडियो वायरल..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के बेस अस्पताल की इमरजेंसी में दबंगों द्वारा मारपीट और अराजकता किए जाने का CCTV वीडियो वायरल हुआ है। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के…

    भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड में लगातार उग्र हो रहे मौसम के मिजाज को देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए जारी भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन देहरादून…