कलासिया पुल निर्माण की कार्रवाई हुई तेज, बाधक बन रहे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर…..

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के पास सोमवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में जेसीबी मशीनों के जरिए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। बताया गया कि लगातार बारिश और बरसात के कारण पिछले लंबे समय से कलसिया पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। वर्तमान में कुमाऊं क्षेत्र की यातायात व्यवस्था वैकल्पिक बेली ब्रिज के माध्यम से संचालित की जा रही है। कलसिया पुल कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, इसलिए इसके स्थायी निर्माण को लेकर प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है स्थायी पुल निर्माण के लिए पुल के आसपास किए गए कुछ अतिक्रमणों को हटाना आवश्यक था। इस संबंध में प्रशासन द्वारा पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाए गए। इसके बाद सोमवार को प्रशासन और नगर निगम ने जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने बताया कि मानसून से पहले पुल निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…