वाहन हटाने को लेकर चले लाठी डंडे, बुजुर्ग की मौत, पांच घायल….. 

ऊधमसिंहनगर। जिले के काशीपुर में घर के आगे खड़े वाहन को हटाने के लिए कहने पर विवाद हो गया। घटना में दबंगों ने एक परिवार पर कथित तौर पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, परिवार के 5 अन्य लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय अफजल अहमद के घर में जून में दो भतीजियों की शादी होनी है। जानकारी के मुताबिक, शादी का सामान उतारने के लिए उन्होंने पड़ोसी से दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हटाने को कहा। इसके बाद पड़ोसियों ने अफजल व उनके परिजन के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज कर दी।

आरोप है कि शनिवार रात पड़ोसियों ने अफजल व उनके पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान अफजल के सिर पर कथित तौर पर लोहे की रॉड लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही उनके परिवार के 5 अन्य लोग भी घायल होने की खबर है। सभी को अस्पताल ले जाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफजल की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…