नशामुक्ति केन्द्र के निरीक्षण के दौरान मिली भारी अनियमिताएं, एसडीएम मोनिका ने दिए सख्त निर्देश….. 

Spread the News

हल्द्वानी। एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा साईं कृपा ट्रस्ट द्वारा संचालित नशामुक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में क्षेत्राधिकारी (CO), एसीएमओ नैनीताल तथा औषधि निरीक्षक सम्मिलित रहे।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संस्थान के पास नियमित लाइसेंस उपलब्ध नहीं है तथा केन्द्र वर्तमान में प्रोविजनल लाइसेंस के आधार पर संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त केन्द्र में कार्यरत 05 कार्मिकों का पुलिस सत्यापन भी पूर्ण नहीं पाया गया। साथ ही केन्द्र में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं में भी विभिन्न कमियां पाई गईं। टीम ने संस्थान प्रबंधन को उक्त कमियों को निर्धारित समयावधि में दूर करने तथा आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया।

SDM ने कहा कि नशामुक्ति केन्द्रों का संचालन शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप होना आवश्यक है। भर्ती व्यक्तियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा तथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

संयुक्त निरीक्षण के आधार पर तैयार की गई विस्तृत जांच आख्या आवश्यक कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी महोदय, नैनीताल को प्रेषित की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा जनहित में ऐसे संस्थानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता रहेगा, जिससे नशामुक्ति केन्द्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

  • Related Posts

    लिफ्ट का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल लूटे, भीमताल पुलिस ने सितारगंज से दबोचे दो आरोपी…..

    Spread the News

    Spread the Newsभीमताल। कोतवाली भीमताल क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने उनके सोने के टॉप्स लूटकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर…

    ककड़िया नाले के उफान से मची तबाही, घरों में घुसा मलबा; 23 परिवारों को किया गया शिफ्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsभीमताल। विकासखंड भीमताल की अलचौना ग्रामसभा के तोक पांडेछोर में मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद ककड़िया नाला उफान पर आ गया। नाले में पानी के साथ…