कार्यालय का ताला तोड़ लाखों उड़ाने वाला शातिर पेंटर गिरफ्तार……

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र स्थित कार्यालय का शटर तोड़कर लाखों की नकदी और अन्य दस्तावेज चुराने वाले शातिर पेंटर बब्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को चुराई हुई रकम में से 3 लाख 17 हजार रुपये और दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 27/05/2026 को वादी विक्रम सिंह कनवाल पुत्र मोहन सिंह कनवाल, निवासी हिम्मतपुर तल्ला मुखानी ने थाना मुखानी में तहरीर दी जिसके अनुसार अज्ञात चोर ने उनके बच्ची नगर नंबर 01 स्थित कार्यालय के शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे लगभग ₹3,50,000/- (साढ़े तीन लाख रुपये) और उनके आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड आदि) चोरी कर लिए है। वादी की तहरीर के आधार पर *थाना मुखानी में FIR No. 65/26, धारा 305 (a) /331(4) BNS* के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP मंजुनाथ टीसी द्वारा अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए गए।

घटना के त्वरित खुलासे के लिए थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। संदिग्ध की तलाश के लिए पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

दिनांक 28/05/2026 को पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लामाचौड खास के पास आरोपी बब्लू(31) पुत्र डोरी लाल, निवासी कालिका कॉलोनी, लोहारियासाल तल्ला हल्द्वानी, जनपद, मूल निवासी-ग्राम जिला-पीलीभीत, उ०प्र०को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस को बब्लू के पास से चोरी की गई रकम में से *₹3,17,500/- (तीन लाख सत्रह हजार पांच सौ रुपये) नकद और वादी का चोरी गया आधार कार्ड* बरामद हुआ।शुरुआती धाराओं के साथ ही मामले में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी विभिन्न थानों और जनपदों से जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार बब्लू ने घटना से कुछ दिन पूर्व वादी के प्रतिष्ठान में पेंटिंग का कार्य किया था।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…