ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 253 वाहनों का हुआ चालान,40,500 रु का लगाया जुर्माना……. 

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इन अभियानो के अंतर्गत नैनीताल पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना/यातायात प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

इस कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 253 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालानी कार्रवाई कर 40,500 रु जुर्माना लगाया।

चेकिंग के दौरान जिन वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी पाई गई, उन्हें तत्काल मौके पर ही हटवाया जा रहा है। साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले चालकों की एल्कोमीटर के माध्यम से सघन चेकिंग की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

*एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश:*

जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता है। ‘ऑपरेशन प्रहार एवं लगाम’ के तहत यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…