साथी चौकीदार ने की थी वनकर्मी मेवा लाल की हत्या……

Spread the News

हल्द्वानी। टांडा क्षेत्र में हुई वन कर्मी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

शनिवार 23 मई 2026 को टांडा रेंज के अंतर्गत पीपल पड़ाव जंगल में पुलिस को एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसपी सिटी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता मय पुलिस बल के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची फॉरेंसिक मोबाइल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

मृतक की पहचान वन विभाग में रोपण रक्षक के पद पर कार्यरत मेवा लाल पुत्र हरी लाल, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी अलीपुर जित्ता, जनपद कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल पर मौजूद चौकीदार तिवारी सिंह पुत्र जय सिंह के बयान संदिग्ध पाए गए। *पूछताछ में उसने बताया कि घटना से पूर्व रात्रि में उसने और मृतक ने एक साथ शराब का सेवन किया था। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई।* संदेह के आधार पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने लाई और गहन पूछताछ की।

वन बीट अधिकारी पवन कुमार पुत्र शेखर राम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0एफआईआर संख्या-174/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा साक्ष्यों के आधार पर की गई सख्त पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। *आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान उसने आवेश में आकर कुल्हाड़ी से वार कर मेवा लाल की हत्या* कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

तिवारी सिंह पुत्र जय सिंह उम्र 45 वर्ष, निवासी लालपुरी गूलरभोज, थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, हाल पता – प्लॉट संख्या-71, पीपलपड़ाव ब्लॉक, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।

  • Related Posts

    रूम हीटर में छुपा कर रखे थे चोरी के आभूषण, 35 लाख से अधिक के स्वर्ण आभूषणों के साथ उत्तर प्रदेश का भानु गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जनपद नैनीताल के थाना लालकुआं क्षेत्र में हुई नकबजनी एवं चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर…

    होटल के बाथरूम में मिला उत्तर प्रदेश निवासी युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र स्थित होटल के कमरे के बाथरूम में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हनुमान मंदिर के निकट स्थित होटल नंदी के कमरे…