टांडा रेंज में वन कर्मी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, इलाके में सनसनी…..

हल्द्वानी। टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात हुई वन कर्मी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वन कर्मी 50 वर्षीय मेवा लाल की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी का रहने वाला था और वन विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राथमिक जांच में मृतक के एक साथी पर हत्या का शक जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…