IPL में सट्टा चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, हल्द्वानी के दो सगे भाइयों सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार….

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हल्द्वानी के दो सगे भाइयों सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मामले का खुलासा किया।

मुखानी पुलिस और एसओजी द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में टीम ने दो सगे भाइयों रवि गुप्ता, रोहित गुप्ता निवासी दुर्गा कॉलोनी थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी व मोहित प्रसाद निवासी मुखानी हल्द्वानी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की तहकीकात में आरोपियो द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्रकार का सट्टा खिलवाए जाने की बात सामने आई है। इस गैंग द्वारा रोजाना 7 से 8 लाख रुपये तक का सट्टा खिलवाया जाता था जिस कारण सैकड़ो परिवार बर्बाद हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह गैंग अब तक 3 करोड़ 50 लाख तक का सट्टा खिलवा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस ने 6 मोबाइल, 51 हजार रुपए नकद व एक क्रेटा वाहन भी बरामद किया है।

  • Related Posts

    गौलापार में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, एक छात्र घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के गौलापार क्षेत्र में सुबह बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दीं। हादसे में गौलापार निवासी छात्र रुद्रांश…

    परिजनों से हुआ विवाद तो युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, गौला पुल से लगाई छलांग…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। भाई से हुई कहासुनी के बाद युवती ने आत्मघाती खत्म उठाते हुए गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने उसे…