उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में पारा 41 के पार……

Spread the News

देहरादून। राजधानी देहरादून में बुधवार को तापमान 40 पार हो गया। यहां मोहकमपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, पंतनगर में देहरादून से कम अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा। हल्द्वानी का तापमान 41 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पारा 41डिग्री से अधिक रहने की संभावना जताई है। साथ ही लू की चेतावनी भी जारी की है।

प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेट रहने और लू चलने की संभावना जताई थी। यह सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेंटीग्रेट अधिक है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज बृहस्पतिवार को देहरादून का पारा 41 या इसके पार भी जा सकता है। इसके अलावा उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली में बेहद हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उत्तरकाशी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

बीते 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से बेहद अधिक रहा। यही हाल पर्वतीय क्षेत्रों का भी रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को मुक्तेश्वर में 29.1 और टिहरी में 29.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इधर, देहरादून प्रशासन ने भी आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अस्पतालों में ओआरएस, आईवी फ्लूड्स आदि की सप्लाई लगातार जारी रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।

उत्तराखंड में आगामी सात दिनों तक गर्मी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून में बृहस्पतिवार को पारा 41, शुक्रवार और शनिवार को 40 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि 24 और 25 मई को तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेट रह सकता है। जबकि, 26 को फिर से 40 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान रहने की संभावना है। हालांकि, बृहस्पतिवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…