बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 34 छात्र – छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य एवं शिक्षक भी हुए सम्मानित……

Spread the News

हल्द्वानी। ललित महिला आर्य कन्या इण्टर कॉलेज में आयोजित मेघा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टर की बोर्डपरीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को विधायक सुमित हृदयेश, विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सचिव वी.पी. सिमल्टी द्वारा सम्मानित किया गया।

अपने सम्बोधन में परिषद के सचिव वी.पी. सिमल्टी ने कहा कि राज्य स्तरीय मेरिट सूची में 25 वां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। ऐसे मेधावी विद्यार्थी समाज एवं अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।

उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को आगे भी निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में जनपद के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट स्तर के कुल 34 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिनमें हल्द्वानी ब्लॉक के 19 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य सम्मान सूची के अंतर्गत सी.बी.एस.आई. अटल उत्कृष्ट विद्यालय के हाईस्कूल के 6 एवं इण्टरमीडिएट के 2 प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विकास खण्डों के खण्ड शिक्षाधिकारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अपर निदेशक शिक्षा जी.एस. सौन, मुख्य शिक्षाधिकारी गोविन्द जायसवाल, खण्ड शिक्षाधिकारी तारा सिंह, हवलदार प्रसाद, राशि बधुलाकोटी, कैना चौहान, सुलोहिता नेगी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…