दो भाईयों के बीच हुए विवाद के बाद, एक ने घर में लगाई आग, सामान जल कर राख….

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दो भाइयों के बीच हुए विवाद के बाद एक भाई ने घर में आग लगा दी। आग के कारण घर का सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों भाईयों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप के गोविननगर निवासी विमला देवी अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ रहती हैं। बताया जा रहा है कि विमला अपनी बेटी का इलाज करवाने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल गई थी। सोमवार की शाम को दोनों भाइयों मोहित और दीपक में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में एक भाई ने दूसरे पर जानलेवा हमले का प्रयास किया तो दूसरे भाई ने पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर का सारा सामान जल कर स्वाह हो गया। पुलिस ने दोनों भाईयों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…