पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल,सरकार का फूंका पुतला…..

Spread the News

हल्द्वानी। पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने सरकार का पुतला फूंका।

रविवार को तिकोनिया स्थित बुद्धपार्क में जमा हुए कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता की कमर टूट गई है उस पर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि का सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। परिवहन, खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा सरकार जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि उसे आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। महंगाई आज चरम पर है, लेकिन केंद्र सरकार केवल प्रचार और जुमलों की राजनीति में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी तथा जनविरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मलय बिष्ट, राजू सुयाल, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस इं. सुमित कुमार, हेमन्त साहू, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, डॉ. मयंक भट्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, विनोद कुमार, निर्मला जोशी, विमला सांगूड़ी, राधा आर्य, जूही चुफाल, रेनू तोमर, हेमा देवी, स्वाति जोशी, पुष्पा देवी, गोविंद बगड़वाल, नवीन सांगूड़ी, गिरीश पांडे, संजू उप्रेती, सूरज प्रकाश, दिवेश तिवारी, बबलू बिष्ट, त्रिलोक बनोली, लाल सिंह पवार, कुंदन बिष्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, एड. भानु कबड़वाल, गिरीश तिवारी, भुवन तिवारी, ठाकुर चंद्र मोहन सिंह,राजा रवि पांडे, मनोज टम्टा, उदित करायत, कैलाश साह, साद अली, अमित रावत, नितिन भट्ट, ज्ञान सिंह थापा, गोविंद बिष्ट, राज कुमार, हेमन्त पंत, राजू बिष्ट सहित अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    होमस्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 35 अवैध और 123 मिले बंद…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय के नेतृत्व में जिलेभर में होम स्टे चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच…

    बिना पंजीकरण संचालित हो रहे थे दो होमस्टे, एसडीएम प्रमोद कुमार ने संचालन पर लगाई रोक…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में रविवार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा परगना हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत संचालित होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया।…