शादी का झांसा देकर शोषण मामले में युवती ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज…..

Spread the News

रामनगर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर फिर शादी से इनकार करने पर युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मालधन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री रामनगर में नौकरी करती थी। आरोप है कि शंकर सिंह उर्फ बंटी निवासी बन्नाखेड़ा ने दो साल पूर्व उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोपी ने बेटी को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। बताया कि कुछ समय पूर्व जब बेटी ने युवक से शादी की बात की। इस पर आरोपी और उसके परिजनों ने बेटी के साथ गालीगलौज कर शादी से इन्कार कर दिया। इससे तंग आकर उनकी बेटी ने 26 अप्रैल की रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के लिए मृतका के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 69/115(2)/88/108/352 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    KVM स्कूल में लगी भीषण आग, प्रांगण में खड़ी 2 बसें भी चढ़ी आग की भेंट……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के बीचों बीच हीरा नगर स्थित प्रतिष्ठित केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई। लगभग 7:00 बजे लगी आग नहीं देखते…

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…