करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम…..

हल्द्वानी। राजपुरा टनकपुर रोड में घर को रोशन करने वाली बिजली ने ही घर के चिराग को बुझा दिया। यहां गौला गेट निवासी सुबहान का एक वर्षीय पुत्र हर्षान खेलने के दौरान फ्रिज के पीछे लगी जाली के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि जाली में करंट आ रहा था। जैसे ही मासूम ने जाली को छुआ वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक घर वालों की नजर बच्चे पर पड़ी मासूम निढाल हो चुका था। आनंद फलन में परिजन बच्चों को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले..देखें लिस्ट…

    हल्द्वानी नगर निगम को मिली नई नगर आयुक्त, आषिमा गोयल संभालेंगी जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले सीडीओ देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस…

    35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार…

    हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…