पुलिस ने अपार्टमेंट पर मारा छापा, जुए के बड़े खेल का भंडाफोड़….

Spread the News

देहरादून। पुलिस ने शहर कोतवाली इलाके के महावीर अपार्टमेंट के एक एक फ्लैट में छापा मारकर लाखों रुपये के जुए के खेल का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने फ्लैट के मालिक समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को मिली गोपनीय सूचना पर यह हाईप्रोफाइल रेड की गई। आरोप है कि छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर कई लोग ताश और डाइस से जुआ खेलते मिले। बकौल पुलिस, मौके से 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की 4 गड्डियां, 20 डाइस और जुए में लगाए जा रहे ₹3.10 लाख बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर तिनका भी है शामिल

पुलिस ने बताया कि मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर बदमाश राकेश उर्फ तिनका भी शामिल है। बकौल पुलिस, उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। इसके साथ ही अपने फ्लैट में अवैध रूप से जुए का खेल चला रहे शख्स को भी अरेस्ट किया गया है।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…