स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार, मिजोरम की युवतियों का किया रेस्क्यू……

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के रुद्रपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर एक बड़े देह व्यापार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

लंबे समय से नगर के गाबा चौक स्थित स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर मिजोरम की युवतियों मिली हैं। पुलिस के अनुसार इन युवतियों को नौकरी का लालच देकर लाया गया था और फिर उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मिजोरम पुलिस भी इस कार्रवाई में शामिल रही।

कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटरों के संचालकों सहित अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। सभी पीड़ित युवतियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है, जहां उनकी काउंसलिंग और आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने बताया कि इस तरह के अवैध नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की मानव तस्करी या देह व्यापार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पुलिस,एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, ₹1.5 करोड़ के हाथी दांत के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। पुलिस, एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित बराकोली रेंज से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया…

    घर पर नहीं था परिवार, चोरों ने सेंध लगाकर 25 लाख के जेवरात किए पार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। परिवार के घर में न होने का फायदा उठाकर चोटों ने छोटी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर 25…