प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिल इस तरह हटाया रास्ते से…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के काशीपुर क्षेत्र से अवैध संबंधों में रुकावट बन रहे पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पहले मृतक को शराब में जहर मिलाकर पिलाया फिर शव को नहर में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार धाम खानपुर उत्तरी मारा रज्जावाला निवासी चन्द्रवती ने 1 मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा कुलवन्त सिंह 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी के पास वांसखेड़ा, काशीपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जब परिजनों ने बहू गुड्डी से पूछताछ की तो वह लगातार गुमराह करती रही। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद कुलवन्त अचानक लापता हो गया। मां को बहू की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग के कारण युवक की हत्या किया जाना सामने आया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी महिला गुड्डी का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या निवासी मसवासी, स्वार रामपुर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सर्विलांस जांच में दोनों की लोकेशन घटना के समय एक ही स्थान पर मिली, जिससे पुलिस का शक मजबूत हो गया। सख्ती से पूछताछ किए जाने पर आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसका पति शराब का आदी था और अक्सर उसके साथ मारपीट व उत्पीड़न करता था। इसी से परेशान होकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। बताया कि 25 अप्रैल को उसने प्रेमी से मंगाई शराब में जहर मिलाकर कुलवन्त को पिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों ने ठिकाने लगाने के लिए शव को रुद्रपुर – हरिद्वार बाईपास पुल से तुमड़िया डैम वाली नहर में फेंक दिया।

कोतवाली माईटीआई पुलिस ने सर्विलांस, साक्ष्य संकलन और लगातार पूछताछ के आधार पर जारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नहर क्षेत्र में मृतक कुलवन्त सिंह के शव की तलाश में जुटी हुई है। शव बरामद होना अभी बाकी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

गुड्डी पत्नी कुलवन्त सिंह, निवासी खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला, बाना स्वार, रामपुर (उम्र 28 वर्ष)

कपिल मौर्या उर्फ राहुल भौयां पुत्र बृजकिशोर, निवासी मसवासी थाना स्वार, रामपुर (उम्र 29 वर्ष)

  • Related Posts

    बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद, दबंग बाप-बेटे ने दवा व्यापारी को पीटा,कान की बाली लूटने का भी आरोप…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार बाप-बेटे ने दवा व्यापारी की जमकर पिटाई लगा दी। आरोप है कि व्यापारी के कान से सोने…

    अवैध नशा मुक्ति केंद्र की लापरवाही से नाबालिग की हालत गंभीर, मुकदमा दर्ज…….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बिठौरिया नं.1, मल्ली बमोरी, त्रिलोक नगर, थाना मुखानी निवासी जया अधिकारी पत्नी आनंद अधिकारी द्वारा मुखानी थाने में तहरीर दी गई। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनका…