ग्राम प्रधान के साथ मारपीट मामले में प्रधान संगठन का पुलिस बहुउद्देशीयभवन पर धरना प्रदर्शन, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग…. 

Spread the News

हल्द्वानी। बरेली रोड पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान रमेश जोशी के साथ हुई कथित मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। बुधवार को प्रधान के समर्थन में पहुंचे प्रधान संगठन के पदाधिकारी ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। रमेश जोशी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने गाड़ी हटाने को हुए विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की

जिससे उन्हें और उनके परिजनों को चोटें आईं हैं। प्रधान संगठन द्वारा प्रधान के साथ हुई मारपीट के कृत्य पर नाराजगी जताते हुए जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई। धरने पर बैठे लोगों द्वारा कहा गया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में गंगोत्री देवी, जीवंती देवी, पूजा बिष्ट, मनोज जोशी, पार्षद रईस अहमदपुर गुड्डू, बालम सिंह बिष्ट, किशन सिंह , आदि शामिल थे।

  • Related Posts

    राकेश नैनवाल के प्रयास से अब रामनगर में रुकेगी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद अनिल बलूनी का जताया आभार….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर क्षेत्र और पहाड़वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही जनहित की मांग अब पूरी हो गई है। सांसद अनिल बलूनी…

    नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन, महिलाओं और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज..देखें Video…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। ग्राम प्रधान से मारपीट मामले में वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बरेली रोड पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान रमेश जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया…