युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, परिजनों ने पुलिस पर लगाया युवक के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप….

Spread the News

नैनीताल। जिले के खैरना लोहाली में युवक बालम सिंह बिष्ट के जहर खाकर जान देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में परिजन खुलकर खैरना पुलिस को उसकी मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। हल्द्वानी में पोस्टमार्टम से लेकर देर रात खैरना तक परिजनों ने खैरना चौकी पुलिस कर्मियों पर बालम निवासी लोहाली खैरना से ज्यादती करने का आरोप लगाया। पता चला कि युवक बेंगलोर में होटल में काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही पिता का हाल जानने आया था। बालम की पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र है। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि बीती रात बालम घर के पास ही एक दुकान में गया था। परिजनों के मुताबिक बालम वहां वीडियो बनाने लगा, इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर चालान भी काटा। उसे कुछ देर पुलिस चौकी में भी बैठाया गया। इस मामले में परिजन दोषी दरोगा व अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इससे पहले हल्द्वानी पोस्टमार्टम में परिजनों के शव न लेने की सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बात की। इधर एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने भी वीडियो जारी कर बयान दिया है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…